Skip to main content

अंगना पधारो महारानी लिरिक्स | Angana padharo maharani lyrics

अंगना पधारो महारानी लिरिक्स  | Angana padharo maharani lyrics अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी करदो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है मंदिर में मैया को आसान लगो है सान पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... रोगी को काया दे निर्धन को माया बांझन पे किरपा ललन घर आया मैया बड़ी वरदानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी विजरघवगध में दिखानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैया को भार सम्भाले रे पंडा हाथो में जिनके भवानी को झंडा झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए मोनी भी मैया में दर्शन को आए करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी  | Angana padharo maharani गीत यहाँ सुनें ...

माता शारदा मंदिर की जानकारी (मैहर ) Sharda Mata Mandir , Maihar

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर की माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि शाम की आरती होने के बाद जब मंदिर के कपाट बंद करके सभी पुजारी नीचे आ जाते हैं तब यहां मंदिर के अंदर से घंटी और पूजा करने की आवाज आती है। कहते हैं कि मां के भक्त आल्हा अभी भी पूजा करने आते हैं। अक्सर सुबह की आरती वे ही करते हैं।
पिरामिडाकार त्रिकूट पर्वत में विराजीं मां शारदा का यह मंदिर 522 ईसा पूर्व का है। कहते हैं कि 522 ईसा पूर्व चतुर्दशी के दिन नृपल देव ने यहां सामवेदी की स्थापना की थी, तभी से त्रिकूट पर्वत में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ। इस मंदिर की पवित्रता का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी आल्हा मां शारदा की पूजा करने सुबह पहुंचते हैं।




मां शारदा की प्रतिमा के ठीक नीचे के न पढ़े जा सके शिलालेख भी कई पहेलियों को समेटे हुए हैं। सन्‌ 1922 में जैन दर्शनार्थियों की प्रेरणा से तत्कालीन महाराजा ब्रजनाथ सिंह जूदेव ने शारदा मंदिर परिसर में जीव बलि को प्रतिबंधित कर दिया था।
विन्ध्य पर्वत श्रेणियों के मध्य त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर के बारे मान्यता है कि मां शारदा की प्रथम पूजा आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा की गई थी। मैहर पर्वत का नाम प्राचीन धर्मग्रंथ 'महेन्द्र' में मिलता है। इसका उल्लेख भारत के अन्य पर्वतों के साथ पुराणों में भी आया है।


प्रसिद्ध इतिहासविद् ए. कनिंघम द्वारा मां शारदा मंदिर का काफी अध्ययन किया गया है। मैहर स्थित जन सूचना केंद्र के प्रभारी पंडित मोहनलाल द्विवेदी शिलालेख के हवाले से बताते हैं कि कनिंघम के प्रतीत होने वाले 9वीं व 10वीं सदी के शिलालेख की लिपि न पढ़े जाने के कारण अभी भी रहस्य बने हुए हैं।
मंदिर के ठीक पीछे इतिहास के दो प्रसिद्ध योद्धाओं व देवी भक्त आल्हा- ऊदल के अखाड़े हैं तथा यहीं एक तालाब और भव्य मंदिर है जिसमें अमरत्व का वरदान प्राप्त आल्हा की तलवार उसी की विशाल प्रतिमा के हाथ में थमाई गई है।
हर मंदिर के महंत पंडित देवी प्रसाद बताते हैं कि अभी भी मां का पहला श्रृंगार आल्हा ही करते हैं और जब ब्रह्म मुहूर्त में शारदा मंदिर के पट खोले जाते हैं तो पूजा की हुई मिलती है। इस रहस्य को सुलझाने हेतु वैज्ञानिकों की टीम भी डेरा जमा चुकी है लेकिन रहस्य अभी भी बरकरार है।



स्त्रोत : https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1556713671308666&set=a.1386157081697660.1073741828.100009101443878&type=3&theater

द्वारा :रंजना सिंह जी

फोटो : https://www.tourmyindia.com/images/sharda-devi-temple-maihar.jpg

Comments

  1. Merkur 37C Safety Razor Review – Merkur 37C
    The Merkur 37c is an excellent short handled DE safety razor. It is more gri-go.com suitable for both heavy and non-slip hands and 출장마사지 is therefore 도레미시디 출장샵 a great casinosites.one option for experienced deccasino

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Dam Dam Damru Bajaye Ho Lyrics | Dukalu Yadav Jas Geet Lyrics

Dam Dam Damru Bajaye Ho Lyrics | Dukalu Yadav Jas Geet Lyrics  डम डम डमरू बजावै हो डम डम डमरू बजावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो ध्यान लगाथे डमरू धारी  राम दरस पाए ला हो सेवा बीन ये सब हे बिरथा  गुनत हे जाए ला हो गिरजा ला बातावे हो गिरजा ला बातावे हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो सुन ले गिरजा राम ले डारिस  अवध म अवतारे हो यहो दरस करे बर मैं हा जाहूं  झन तैं करबे बिचारे हो गिरजा ल मनावै हो गिरजा ल मनावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो अपनेच बनके बेंदरा भोला  अपनेच बनके मंदारी हो यहो अवधपुरी म डमरू बजावत जावै गंगाधारी हो सब झन जुरियावै हो सब झन जुरियावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो यहो डम डम डमरू  छुम छुम घुंघरू देवत हे सुनाई हो यहो ठुमुक ठुमुक रेंगत आवत हे देखे बर रघुराई हो सब ताली बजावै हो सब ताली बजावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो भोेला बने हे मंदारी बेंदरा नचावै हो र...

Bhola Sang Lade Bar Bhid ge lyrics | Dukalu Yadav Jas Lyrics

Bhola Sang Lade Bar Bhid ge lyrics | Dukalu Yadav Jas  Lyrics अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा हावै गा बलवान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा अंजनी के बेटा हावै गा बलवान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान अंतरा 1 वीर मणी एक राजा रहिस हे शिव के भारी पुजारी गा शिव के पूजा करे वो निशदिन सुनौ सुनौ संगवारी गा परसन हो के देईस दर्शन ओला डमरू धारी गा भगत के मया म बंध के भगवन करे हावै रखवारी गा अपन भगत के अपन भगत के अपन भगत के अपन भगत के रक्षा करे हे भगवान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान अंतरा 2 रामचन्द्र तब उही समय म यज्ञ ल हावै रचाए गा छोड़ै घोड़ा अश्वमेघ के पाती ला हावै लिखाए गा जउन हा ऐ घोड़ा ला पकड़ही युद्ध ला उही मचाए गा नई तो अर्धनी रइही मोर वो अइसे हावै चेताए गा जेहर छेके ये घोड़ा ला जेहर छेके ये घोड़ा ला होही लहू लुहान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान भोला संग लड़े बर भीड़ गे वीर बली हनुमान ...

Kar Le Tai Ha Mata Ke Bhajan Lyrics | Dukalu Yadav Jas Lyrics

Kar Le Tai Ha Mata Ke Bhajan Lyrics | Dukalu Yadav Jas Lyrics  कर ले तैं हा माता के भजन रे मनवा  कर ले तैं हा माता के भजन दुख पीरा तोर हर जाही गा चोला हा तोर तर जाही गा दुख पीरा तोर हर जाही गा चोला हा तोर तर जाही गा येमा मुक्ति के हे रतन  कर ले तैं हा माता हे भजन यहो नव महिना ले कोख म राखे  तब तोला जनमाए यहो भूख पियास ल सहि के माता  तोला दूध पियाए कभू ओला झन तैं भूलाबे गा  फेर पाछू बेेर पछताबे गा कभू ओला झन तैं भूलाबे गा  फेर पाछू बेेर पछताबे गा नई ते बिरथा होही तन कर ले तैं हा माता के भजन यहो इहा म दाई इही म ददा  इही म चारो धाम हे यहो इही म ब्रम्हा इही म विष्णु  इही म सीता राम हे झन ऐती ओती जाबे गा  भाव भक्ति म मन ल लगाबे गा झन ऐती ओती जाबे गा  भाव भक्ति म मन ल लगाबे गा इहा म हे संगी सजन कर लेे तैं हा माता के भजन