अंगना पधारो महारानी लिरिक्स  | Angana padharo maharani lyrics अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी  शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी  करदो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है  मंदिर में मैया को आसान लगो है  सान पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   रोगी को काया दे निर्धन को माया  बांझन पे किरपा ललन घर आया  मैया बड़ी वरदानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी  कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी  विजरघवगध में दिखानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को  एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को  महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   मैया को भार सम्भाले रे पंडा  हाथो में जिनके भवानी को झंडा  झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो...   महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए  मोनी भी मैया में दर्शन को आए  करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी  अंगना पधारो महारानी  | Angana padharo maharani गीत यहाँ सुनें                      ...
Jai Parwati Mata Aarti
 
जय पार्वती माता ,जय पार्वती माता ।
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता ॥ॐ..॥
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता ।
जग जननी जगदम्बा हरिहर गुण गाता ॥ॐ..॥
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा ।
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा ॥ॐ..॥
सतयुग रूपशील अति सुन्दर नाम सती कहलाता ।
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता ॥ॐ..॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता ।
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा ॥ॐ..॥
सृष्टि रूप तू ही है जननी शिव संग रंगराता ।
नंदी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता ॥ॐ..॥
देवन अरज करत हम चित को लाता ।
गावत दे दे ताली मन में रंगराता ॥ॐ..॥
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता ।
सदा सुखी नित रहता सुख संपति पाता ॥ॐ..॥
 

Comments
Post a Comment